वार्डो में बैठक कर विधायक ने गिनाई उपलब्धियां
बीजू जनता दल (बीजद) की ओर से महानगर निगम के वार्ड- 13 और 14 में दलीय बैठकों का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 09:40 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:40 PM (IST)
संसू, संबलपुर : बीजू जनता दल (बीजद) की ओर से महानगर निगम के वार्ड- 13 और 14 में दलीय बैठक का आयोजन कर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यो की समीक्षा की गई। वार्ड-13 के गोपालपाली गांव के चौक और वार्ड-14 के रेमेड़ गांव के शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ.रासेश्वरी पाणिग्राही ने उपस्थित होकर क्षेत्र में हुए विकास की जानकारी दी। बताया कि वार्ड-13 के विकास के लिए 2 करोड़ 31 लाख रुपये और वार्ड-14 के लिए 50 लाख रुपये खर्च किए गए। बैठक में जिला बीजद महिला अध्यक्ष राजलक्ष्मी प्रधान, नगर अध्यक्ष प्रफुल्ल दास, डॉ. सुमित्रा अग्रवाल, बिहारीलाल पंसारी, सूरज विश्वाल प्रमुख उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें