कु¨चडा, जमनकिरा ब्लाक के दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल
जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को काफी उत्साह दिखा। जिला के कु¨चडा व जमनकिरा ब्लॉक के दर्जनों महिला पुरुषों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
संसू, संबलपुर : जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को काफी उत्साह दिखा। जिला के कु¨चडा और जमनकिरा ब्लॉक से आए दर्जनों महिला-पुरुषों ने कांग्रेस का न सिर्फ हाथ थामा बल्कि पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष अश्विनी गुरु, वरिष्ठ नेता आसफ अली खान, सुरेखा साहू, विजय भुइयां, शोभाराम प्रधान, राजकिशोर दास आदि नेताओं ने इन नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। कु¨चडा ब्लाक अंतर्गत कु¨चडा जोन 1 के अध्यक्ष दिलीप पटेल और जमनकिरा ब्लाक अंतर्गत जमनकिरा जोन-1 के अध्यक्ष सरोज पटनायक के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गुरु ने बताया कि शासक दल के नेताओं के खोखले वादों से लोगों का मोहभंग होने लगा है। आमजन तक विकास का लाभ नहीं पहुंच रहा। ग्रामांचल की समस्याओं पर सरकार की नजर नहीं है। यही वजह है कि भाजपा और बीजद के भी दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दुर्योधन गर्डिया सहित निरंजन त्रिपाठी, जयराम बनिया, आशुतोष स्वाईं, सुतापा मित्र, राजेंद्र छत्रिया, आदित्य नाथ, अखिल प्रसाद ¨सह, पुष्पा केरकेटटा, मो. जुबेर, मो. अजगर, मो. शकु, खतुनाथ ¨पग, अमरेंद्र रायगुरु प्रमुख शामिल थे।