मनमोहन स्कूल अंचल बना कंटेनमेंट जोन
संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा शहर स्थित मनमोहन स्कूल क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे एक व्
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 07:25 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 06:18 AM (IST)
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा शहर स्थित मनमोहन स्कूल क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उक्त अंचल को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। इसके बाहरी अंचल को बफर जोन बनाया गया है। जिसमें स्कूल के मैदान व जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय आ गये हैं। कंटेनमेंट जोन में वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी है। केवल दवाई, रोजाना जरूरत की सामग्री, दूध, एंबुलेंस व सैनिटाईज आदि वाहन को वहां जाने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही पॉजिटिव मिले व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की खोज की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें