महिलाओं के लिए स्वी¨मग चैंपियनशिप 29 को
महिला सशक्तीकरण को लेकर लायंस क्लब ऑफ संबलपुर स्लिक्स की ओर से आगामी 29
संसू, संबलपुर : महिला सशक्तीकरण को लेकर लायंस क्लब ऑफ संबलपुर स्लिक्स की ओर से आगामी 29 अप्रैल को स्थानीय झसकेतन साहू स्वी¨मग पूल में प्रथम अखिल ओडिशा मुक्त महिला स्वी¨मग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। स्लिक्स की अध्यक्ष वीणा बेदी के अनुसार, रविवार की सुबह सात बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक यह प्रतियोगिता आयोजित है। इसमें विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 50 मीटर और 100 मीटर फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोफ, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई प्रतियोगिता होगी। इसके बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बेदी ने बताया है कि संबलपुर स्लिक्स की ओर से समाज के गरीबों के साथ महिला सशक्तीकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2017 में महिलाओं के लिए मिसेज संबलपुर प्रतियोगिता और वर्ष 2018 में पतंग व खादय मेला इसके उदाहरण हैं।