Move to Jagran APP

महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को दी मात

दुनिया के हर क्षेत्र में पुरुषों से कदमताल कर रहीं महिलाएं घर के साथ-साथ समाज-राष्ट्र निर्माण में भी बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 06:45 AM (IST)
महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को दी मात
महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को दी मात

संसू, संबलपुर : दुनिया के हर क्षेत्र में पुरुषों से कदमताल कर रहीं महिलाएं घर के साथ-साथ समाज-राष्ट्र निर्माण में भी बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। इसकी बानगी आम चुनाव के तीसरे चरण में संबलपुर संसदीय क्षेत्र में बीते मंगलवार को हुए मतदान में सामने आयी है। इस बार यहां महिलाओं ने मतदान करने में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। पुरुष मतदाताओं ने जहां 76.02 फीसद मतदान किया। वहीं महिला मतदाताओं का फीसद 76.81 है। इसके अलावा कुचिडा, देवगढ़ और आठमालिक विधानसभा क्षेत्र में भी महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं से अधिक मतदान किया।

loksabha election banner

गुरुवार को संबलपुर जिला चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से बताया गया है कि संबलपुर संसदीय क्षेत्र के कुल 14 लाख 66 हजार 974 मतदाताओं में से 11 लाख 20 हजार 872 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 563973 रही। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 556889 और 10 अन्य थे। इस संसदीय क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों में भी महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया।

रेढ़ाखोल विधानसभा :

कुल मतदाता : 198897

मतदान किया : 151484

पुरुष मतदाता : 76120

महिला मतदाता : 75361

अन्य: 3

देवगढ़ विधानसभा :

कुल मतदाता : 239388

मतदान किया : 181183

पुरुष मतदाता : 90095

महिला मतदाता ,: 91088


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.