Move to Jagran APP

भगवान श्रीराम ने विश्व को दी मर्यादाओं की सीख : दीक्षित

श्रीराणी सती दादी समिति द्वरा आयोजित एवं स्थानीय अग्रसेन भवन में पिछले मंगलवार

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 06:35 PM (IST)
भगवान श्रीराम ने विश्व को दी मर्यादाओं की सीख : दीक्षित
भगवान श्रीराम ने विश्व को दी मर्यादाओं की सीख : दीक्षित

संसू, ब्रजराजनगर : श्रीराणी सती दादी समिति द्वरा आयोजित एवं स्थानीय अग्रसेन भवन में पिछले मंगलवार से से जारी श्रीमद् भागवत सप्ताह भक्ति रस महोत्सव में दिनोंदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।

loksabha election banner

कथा के चौथे दिन शुक्रवार शाम को मथुरा से आए कथावाचक पंडित ब्रजबिहारी दीक्षित ने भगवान श्रीराम के जन्म की कथा सुनाते हुए महाराज दशरथ के यहां पुत्रेष्टि यज्ञ के उपरांत चार पुत्रों के जन्म की कथा सुनायी एवं भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहने के कारणों पर प्रकाश डाला। श्रीराम ने विश्व को बताया कि मर्यादाएं क्या होती है एवं मनुष्य को अपने पिता, माता, विमाता, भाई तथा अपनी प्रजा के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। स्वयं तकलीफ देखकर भी अपने कर्तव्यों का पालन करने की सीख उन्होंने दी। अपनी प्रजा में माता सीता के प्रति हो रही कानाफूसी के बाद पत्नी का त्याग कर उन्होंने सीख दी कि राजा का सिर्फ अच्छा होना ही काफी नहीं वरन प्रजा भी उसे अच्छा समझना चाहिए। इसी प्रकार कृष्ण जन्म की कथा सुनाकर उपस्थित लोगों को प्रसन्न हो गए। शनिवार को पंडितजी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पर्वत उठाने की सारगर्मित कथा सुनायी। कथा के आयोजन में समिति के अध्यक्ष शारदा अग्रवाल एवं महासचिव भगवती गोयल की अहम भूमिका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.