आइस्केफ कराटे में प्रियम साहू ने स्वर्ण के साथ झटके दो पदक
झारसुगुड़ा स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में 30 नवंबर को आयोजित छठीं आईस्के़फ नेशनल कराटे प्रतियोंगिता- 2019 में प्रियम साहू ने काता में स्वर्ण और कुमति में कांस्य पदक हासिल किया हे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 10:28 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 06:22 AM (IST)
संवाद सूत्र, बामड़ा : झारसुगुड़ा स्पोर्टस कांप्लेक्स में 30 नवंबर को आयोजित छठीं आइस्केफ नेशनल कराटे प्रतियोगिता- 2019 में कुचिडा उत्कल कराटे स्कूल के अंडर-11 में प्रियम साहू ने काता में स्वर्ण और कुमति में कांस्य पदक हासिल कर अंचल का गौरव बढ़ाया है। भारतीय मार्शल आर्ट अकादमी, ओडिशा की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 7 राज्यों से 400 से अधिक प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। कोच अमित महाकुड़ ने भविष्य में कुचिडा अनुमंडल से और अधिक बच्चे कृतित्व हासिल करने की बात कहते हुए क्षेत्र में कराटे स्कूल के लिए स्थायी जमीन और सरकारी सहायता की गुहार जिला प्रशासन से की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें