सांस्कृतिक समाज ने मनायी डॉ. कलाम की जयंती
देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर ओडिशा सांस्कृतिक समाज की ओर से उन्हें नमन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 09:54 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 06:26 AM (IST)
संसू, संबलपुर : देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर मंगलवार को ओडिशा सांस्कृतिक समाज की ओर से जिला स्कूल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। ओडिशा सांस्कृतिक समाज के अध्यक्ष प्रो. शंकर प्रसाद पति के नेतृत्व में शशि भूषण त्रिपाठी, अरविद महापात्र, प्रफुल्ल कुमार होता, सरोज कुमार दास, सूर्य पाणिग्राही, सुरेखा साहू, कल्पना मिश्र समेत कई अन्य ने डॉ. कलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शाम के समय सांस्कृतिक समाज भवन में जयंती समारोह आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने देश में डॉ. कलाम जैसे वैज्ञानिक और राष्ट्रपति को आवश्यक बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें