सेवादल के संस्थापक की मनायी जयंती
कांग्रेस सेवादल के संस्थापक स्वाधीनता सेनानी डॉ. नारायण सुबाराय हार्डिकर क
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 09:38 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 09:38 PM (IST)
संसू, संबलपुर : कांग्रेस सेवादल के संस्थापक स्वाधीनता सेनानी डॉ. नारायण सुबाराय हार्डिकर की जयंती रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनायी गई। जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक किशोर उर्ज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरु, मुख्य अतिथि, पूर्व विधायक दुर्योधन गर्डिया समेत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजकिशोर दास, वरिष्ठ नेता अशफाक अली खान, सुरेखा साहू, विजय भुइंया, सुतापा मित्र, आशुतोष स्वाईं, लालमोहन सठिया, जयनारायण बणिया, आदित्य नाथ, पुष्पा केरकेटटा, रेणू करीम, विजयलक्ष्मी, सरोज मिश्र, सुनीता बाग, सूरमा साह आदि उपस्थित रहकर डॉ. हार्डिकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें