गोंड समाज ने की जंघा बड़देव की पूजा
कुचिडा एनएसी अंतर्गत वार्ड-8 अंतर्गत घोषा गांव में गोंड समाज के आराध्य जंघा बड़देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
संवाददाता, बामड़ा : कुचिडा एनएसी अंतर्गत वार्ड-8 अंतर्गत घोषा गांव में गोंड समाज के आराध्य जंघा बड़देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कुचिडा के विधायक किशोरचंद्र नायक ने शामिल होकर जंघा बड़देव का आशीर्वाद लिया। नुआडीह आंचलिक कमेटी की ओर से भी जंघा बड़देव का वार्षिक पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने कलश शोभायात्रा निकाली जिसमें पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर अपने आराध्य देव को कंधे में बिठाकर गांव में भ्रमण किया।
उल्लेखनीय है कि गोंड समाज प्रभु जगन्नाथ जी की जांघ के हिस्से को अपना आराध्य मानते हैं और जंघा बड़देव का मंदिर सुंदरगढ़ जिला के बड़गांव ब्लॉक के भोईपाली गांव में स्थित है। जंघा बड़देव भक्तो के कंधे पर सवार होकर पूरे भारत में मौजूद भक्तों के पास जाते है।