बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत
बीते 15 जनवरी की शाम कुचिडा थाना अंतर्गत गुंडरुचुआं गांव के निकट बाइक दुर्घटना में घायल होकर बुर्ला अस्पताल में भर्ती कमललोचन बेहरा नामक युवक की शुक्रवार को इलाजरत अवस्था में मौत हो गई।
संवाद सूत्र, संबलपुर: बीते 15 जनवरी की शाम कुचिडा थाना अंतर्गत गुंडरुचुआं गांव के निकट बाइक दुर्घटना में घायल होकर बुर्ला अस्पताल में भर्ती कमललोचन बेहरा नामक युवक की शुक्रवार को इलाजरत अवस्था में मौत हो गई। पुलिस अपमृत्यु का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारवालों को सौंप दिया है। घटनावाली शाम चेरंगामाल गांव का 32 वर्षीय कमललोचन बेहरा बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी गुंडरुचुआं गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कमल के सिर में गहरी चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए पहले कुचिडा अस्पताल और फिर बुर्ला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।