Move to Jagran APP

गीता पर वर्षो से थी राकेश उर्फ पिया की बुरी नजर

गीता मुंडा हत्याकांड में पुलिस की सारी थ्योरी फेल हो गई। इस हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस का मानना था कि किसी वजह से हत्यारे ने गला घोंटकर गीता की हत्या की होगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 09:21 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 06:57 AM (IST)
गीता पर वर्षो से थी राकेश उर्फ पिया की बुरी नजर
गीता पर वर्षो से थी राकेश उर्फ पिया की बुरी नजर

संसू, संबलपुर : गीता मुंडा हत्याकांड में पुलिस की सारी थ्योरी फेल हो गई। इस हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस का मानना था कि किसी वजह से हत्यारे ने गला घोंटकर गीता की हत्या की होगी। लेकिन इस मामले में गिरफ्तार राजेश मुंडा उर्फ पिया के बयान से साफ हो गया कि हत्या करने से पहले उसने गीता के साथ दुष्कर्म किया था। ऐसे में ठेलकुली पुलिस को राजेश मुंडा उर्फ पिया के खिलाफ ना केवल हत्या बल्कि दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करना पड़ा।

loksabha election banner

बताया गया है कि झारसुगुड़ा जिला के बड़माल थाना अंतर्गत भालूचुआं गांव का राजेश मुंडा उर्फ पिया वर्षों पहले से पत्रापाली गांव की गीता मुंडा को जानता था। उसी समय से राजेश उस पर बुरी नजर रखता था। गीता का विवाह पत्रापाली के मुंडापाड़ा निवासी राजेश मुंडा नामक हमनाम व्यक्ति से हो जाने के बाद राजेश उर्फ पिया निराश हो गया। कामकाज की खातिर चेन्नई चला गया था। विगत 26 जून को वह चेन्नई से वापस लौटा था और अपने एक दोस्त मनोज से मिलने उसके घर मुंडापाड़ा गया था। मनोज के घर के पास ही गीता का घर है। ऐसे में जब राजेश उर्फ पिया ने गीता को देखा तो फिर पुरानी यादों में खो गया और गीता को हासिल करने की योजना बनाने लगा। इसके लिए वह 27 जून को प्रमोद नामक एक और दोस्त के घर मुंडापाड़ा गया और गीता की गतिविधि पर नजर रखने लगा। इसके बाद राजेश उर्फ पिया 28 जून की शाम प्रमोद से मिलने के बहाने उसके घर गया। उस समय गीता अकेली शौच के लिए निकली थी। इसी का लाभ लेकर राजेश उर्फ पिया ने उसके साथ दुष्कर्म कर गला घोंटकर हत्या कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.