गणेशोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
संसू, ब्रजराजनगर : नगर के मंडलिया में अशोक ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गणेशोत्सव कार्यक्रम
संसू, ब्रजराजनगर : नगर के मंडलिया में अशोक ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गणेशोत्सव कार्यक्रम में शुक्रवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगरपाल नंदकिशोर अग्रवाल ने किया। पार्षद कन्हैया रजक, बीजद नगर अध्यक्ष जयंत दीक्षित, समाज सेवी श्याम रावलानी, राजेश भक्ता, राजीव पाटजोशी, विष्णु अग्रवाल आदि सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संबलपुर से आए डांस ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।आयोजन में अशोक ग्रुप के रामावतार पासवान, बापी लेंका, मुन्ना साहू, टुलू सामल, रोबिन राणे, राजेश सा, रवि साहू, गोविंद पासवान, सनी ¨सह, अमित सोनी, रंजन सा तथा चंदन सोनी आदि ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।