सूखे से बेहाल किसानों की चिंता बढ़ा रहे हाथी और सूअर
जिले के कई ब्लॉक में सूखे और बेमौसम की बारिश की वजह से बर्बाद हुई धान फसल से निराश किसानों की चिंता अब जंगली हाथियों और सूअरों ने बढ़ा दी है।
संसू, संबलपुर : जिले के कई ब्लॉक में सूखे और बेमौसम की बारिश की वजह से बर्बाद हुई धान फसल से निराश किसानों की ¨चता अब जंगली हाथियों और सूअरों के उपद्रव से बढ़ गई है। जिले के मानेश्वर ब्लॉक में सूअर और रेढ़ाखोल उपसंभाग में हाथियों के उपद्रव से खरीफ फसल का धान बर्बाद हो रहा है। इससे ¨चतित किसानों ने वन विभाग से उचित कार्रवाई की मांग की है।
पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथी रेढ़ाखोल उपसंभाग के लुहापंक पंचायत अंतर्गत कई गांवों में उपद्रव मचा कर 21 एकड़ से अधिक धान खेतों को बर्बाद कर दिया। पंचायत अंतर्गत हेमापुर गांव में दर्जन भर से अधिक हाथियों ने राजेंद्र बेहरा, निराकार बेहरा, किशोरी बेहरा, त्रिपुर बेहरा, दशरथी भोई, ऋषभ बेहरा, बैकुंठ बेहरा, गौर बेहरा, विरंची प्रधान, योगेंद्र प्रधान आदि किसानों के खेतों में घुसकर धान फसल को रौंद कर तहस-नहस कर दिया है।
इसी तरह मानेश्वर ब्लॉक के धमा पंचायत क्षेत्र के कुछ गांवों में जंगली सूअरों के उपद्रव से धान फसल को नुकसान हुआ है। हाथी और सुअरों के उपद्रव से ¨चतित किसानों की शिकायत के बाद वन विभाग की ओर से इन्हें खदेड़े जाने की कोशिश भी की गई लेकिन सफलता नही मिली। ऐसे में पीड़ित किसान विशेष दस्ते को तैनात कर इन उपद्रवी जानवरों को खदेड़े जाने की मांग कर रहे हैं।