पूर्व पार्षद को हत्या की धमकी में एक गिरफ्तार
स्थानीय कुंभारपाड़ा में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व पार्षद अशोक कुमार सोनी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में धनुपाली पुलिस ने उसी मोहल्ले के मनोज कुमार बाग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
संवाद सूत्र, संबलपुर : स्थानीय कुंभारपाड़ा में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व पार्षद अशोक कुमार सोनी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में धनुपाली पुलिस ने उसी मोहल्ले के मनोज कुमार बाग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
धनुपाली थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, घटना बीते सप्ताह की है। पूर्व पार्षद अशोक कुमार सोनी अपने घर के सामने जमने वाले पानी के लिए नाली खोद रहे थे तभी उसी मोहल्ले का मनोज कुमार बाग वहां पहुंचा और अशोक से गालीगलौज करने लगा। अशोक ने जब उसे मना किया तब मनोज ने अशोक के हाथ से फावड़ा छीन लिया और मारने के लिए दौड़ा। किसी तरह अशोक जान बचाकर भागे और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस घटना के बाद से मनोज कहीं गायब था। शनिवार के दिन पुलिस को मनोज के संबलपुर में होने का पता चला और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।