Move to Jagran APP

14 को मनेगा महान लोकपर्व-नुंआखाई

पश्चिम ओडिशा के महान लोकपर्व-नुंआखाई के लिए आराध्य देवी मां समलेश्वरी

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 05:12 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 05:12 PM (IST)
14 को मनेगा महान लोकपर्व-नुंआखाई
14 को मनेगा महान लोकपर्व-नुंआखाई

संवाद सूत्र, संबलपुर : पश्चिम ओडिशा के महान लोकपर्व-नुंआखाई के लिए आराध्य देवी मां समलेश्वरी को नवान्न का भोग अर्पित करने के लिए शुभ लग्न निर्धारित कर लिया गया है। 14 सितंबर को सुबह 8.10 बजे से 8.40 बजे की आराध्य देवी को नवान्न अर्पित किया जा सकेगा।

prime article banner

स्थानीय ब्रह्मापुरा मंदिर में ब्रह्मा मंडप पंडित महासभा की ओर से नुंआखाई के लिए शुभ लग्न निर्धारित करने को लेकर पंडितों की बैठक आयोजित रही। पंडित अमरनाथ मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पंडित सचिदानंद मिश्र करशर्मा, महेंद्र पुजारी, कमलकांत मिश्र, शैलेंद्र पुजाहारी, सुरेशचंद्र देव, गोपीनाथ पंडा, कृष्णचंद्र पाणिग्राही, प्रभुदत्त नाथ आदि उपस्थित रहकर गणना करने के बाद शुभ लग्न निर्धारित किया। शुभ लग्न निर्धारित होने के बाद प्रचालित परंपरानुसार ब्रह्मापुरा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सरोज दलपत की अगुवाई में शुभेंद्र पंडा, श्रीमंत मिश्र, सुशांत पुरोहित, पार्थसारथी मिश्र, प्राणरंजन पंडा, सरोज कुमार साहु एवं अन्य आराध्य देवी मां समलेश्वरी मंदिर पहुंचे और वहां शुभलग्न प्रदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.