संबलपुर में कम हुआ नक्सलियों का प्रभाव
पश्चिम ओडिशा में नक्सली गतिविधियों को लेकर राज्य के पूर्व पुलिस मह
जागरण संवाददाता, संबलपुर :
पश्चिम ओडिशा में नक्सली गतिविधियों को लेकर राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक कुंअर ब्रजेश ¨सह ने बुधवार की शाम यहां समीक्षा बैठक की। यह संयोग ही था कि जिस समय वह पांच जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे, तभी गृह विभाग की ओर से उनके तबादले का फरमान आ गया। उस समय बैठक में उपस्थित पुलिस महानिदेशक समेत अन्य अधिकारी अवाक रह गए। किसी तरह चंद मिनटों में बैठक समाप्त कर सभी अधिकारी भारी मन से वापस लौट गए।
उत्तरांचल पुलिस आइजी कार्यालय में हुई इस बैठक में आइजी आपरेशन आरपी कोचे, अतिरिक्त डीजी मुख्यालय सत्यजीत महांती, डीआइजी एसआइडब्लू नर¨सह भोल, एसओजी कमांडेंट अनूप कृष्ण, उत्तरांचल पुलिस आइजी सुशांत नाथ, संबलपुर जिला पुलिस अधीक्षक संजीव अरोरा, बरगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक के शिवा सुब्रमणि और सोनपुर जिला पुलिस अधीक्षक पीके पात्र शामिल थे।
बैठक के दौरान बरगढ़, बलांगीर जिलों में छत्तीसगढ़ के नक्सलियों की घुसपैठ व ¨हसा पर चर्चा के साथ संबलपुर और देवगढ़ जिलों में झारखंड के नक्सलियों के कम होते प्रभाव पर भी चर्चा की गई। संबलपुर जिले में वर्ष 2003 से शुरू नक्सली ¨हसा के बाद अब स्थिति नियंत्रित होने और गाहे बगाहे नक्स्ली नेता कुनू देहुरी की गतिविधि पर भी चर्चा की गई।
बैठक के बाद पुलिस महानिदेशक ¨सह मीडिया से मिलने वाले थे, लेकिन जिला पुलिस अधीक्षक अरोरा और आइजी नाथ ने मीडिया के समक्ष आकर परिस्थिति का हवाला देते हुए प्रेसवार्ता रद होने की सूचना दी। रात संबलपुर में गुजारने के बाद गुरुवार को सुबह कुंअर ब्रजेश सिंह हेलीकाप्टर से राजधानी रवाना हो गए।