Move to Jagran APP

कुएं में गिरे मां और बेटे को दमकलकर्मियों ने बचाया

शनिवार की सुबह कुएं में गिरी अपनी बूढ़ी मां की जान बचाने के लिए उसका पुत्र भी उसके पीछे कुएं में कूद गया और मां के साथ खुद भी कुएं में फंस गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 09:45 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 09:45 PM (IST)
कुएं में गिरे मां और बेटे को दमकलकर्मियों ने बचाया
कुएं में गिरे मां और बेटे को दमकलकर्मियों ने बचाया

संवाद सूत्र, संबलपुर : शनिवार की सुबह, कुएं में गिरी अपनी बूढ़ी मां की जान बचाने के लिए उसका पुत्र भी उसके पीछे कुएं में कूद गया और मां के साथ खुद भी कुएं में फंस गया। इसका पता चलते ही दमकल कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मां और बेटे को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना पश्चिम ओडिशा के नुंआपाड़ा जिला के कोमना थाना अंतर्गत बंगलापाड़ा की है।

loksabha election banner

बताया गया है कि 66 वर्षीय शशिप्रभा पाणिग्राही अपने बेटे सत्यनारायण पाणिग्राही के साथ घर के बाहर स्थित एक कुएं की मुंडेर पर बैठी धूप सेंक रही थी। इसी दौरान वह असंतुलित होकर 20 फीट गहरे कुएं में गिर गई। यह देख अपनी बूढ़ी मां को बचाने के लिए बेटा सत्यनारायण भी कुएं में कूद गया। यह देख पड़ोसियों ने कोमना दमकल को सूचित कर दिया। दमकल कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। दो दमकल कर्मचारी रस्सी की सीढ़ी से कुएं में उतरे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मां और बेटे को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्लांट साइट में अचेत मिला दिव्यांग, भर्ती : राउरकेला के प्लांट साइट थाना अंतर्गत डेली मार्केट दुर्गा मंडप के पास अचेत अवस्था में दिव्यांग मिला। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह वह पैदल जा रहा था तभी वह अचानक गिर गया एवं अचेत हो गया था। उस पर नजर पड़ने पर स्थानीय लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी पहचान नहीं हो पायी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.