डालमिया कॉलेज के अंग्रेजी प्राध्यापक का निधन
बामड़ा ट्रस्ट फंड कॉलेज के पूर्व अंग्रेजी प्राध्यापक व डालमिया कॉलेज रा
संवाद सूत्र, बामड़ा : बामड़ा ट्रस्ट फंड कॉलेज के पूर्व अंग्रेजी प्राध्यापक व डालमिया कॉलेज राजगांगपुर के प्राध्यापक 56 वर्षीय धरणीधर पटेल का हृदयाघात से रविवार की रात को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से बामड़ा तथा कु¨चडा अंचल में शोक छा गई है। बामड़ा कॉलेज में 30 साल अध्यापन के बाद उनका पिछले साल उनका राजगांगपुर डालमिया कॉलेज में तबादला हो गया था।
रविवार की रात को धरणीधर पटेल बामड़ा हाईस्कूल पाड़ा स्थित अपने आवास में थे। जहां देर रात को उनकी तबीयत खराब होने पर बामड़ा अस्पताल लाया गया जहां उन्हें हृदयाघात होने की आशंका के बाद आइजीएच राउरकेला भेजा गया। आइजीएच में उनका निधन हो गया। दिवंगत धरणीधर पटेल एक कवि, लेखक, साहित्यक, नाट्यकार के रूप में मशहूर थे। वे आकाशवाणी संबलपुर के स्वीकृत कलाकार थे। संबलपुरी भाषा में गीत की कई पुस्तक भी उन्होंने लिखी थी। सोमवार को पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव परिमुंडा लाने के बाद सोमवार की शाम को अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र रामचंद्र ने मुखाग्नि दी। पूर्व छात्र पुणे से अभिलाषा अग्रवाल, चेन्नई से मनीषा ठक्कर, भुवनेश्वर से लक्ष्मीधर राणा आदि लोगों ने दिवंगत प्राध्यापक के निधन पर शोक प्रकट किया है।