टिकट न मिलने से नाराज बीजद कर्मी आज लेंगे फैसला
संसू बामड़ा कुचिडा विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज बीजू जनता दल (बीजद) कार्यकत
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 09:22 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 09:22 PM (IST)
संसू, बामड़ा : कुचिडा विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज बीजू जनता दल (बीजद) कार्यकर्ता एकजुट हो गए है। उत्कल दिवस पर वे अपना पत्ता खोलेंगे एवं पार्टी छोड़ने पर भी फैसला ले सकते हैं। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने बैठककर पार्टी द्वारा उपयुक्त उम्मीदवार नहीं चुनने पर नाराजगी जतायी। इसमें कुचिडा के पूर्व ब्लाक चेयरमैन करुणाकर किसान, मनोरंजन भोई, महेंद्र बाघ, गगन शर्मा, संजीव साहू, पंचा प्रधान, अभि नायक, कीर्तन सेनापति, मोहम्मद मुर्तजा, जगदीश खंडेलवाल, जयकिशोर महापात्र, किशोरी देवता, रमेश पटेल, अबनी पटेल, संतोष नायक प्रमुख उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें