Move to Jagran APP

बीजद के किशोर और कांग्रेस के महेंद्र हैं करोड़पति

झारसुगुड़ा व ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में अब नौ-नौ उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 07:02 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 07:02 AM (IST)
बीजद के किशोर और कांग्रेस के महेंद्र हैं करोड़पति
बीजद के किशोर और कांग्रेस के महेंद्र हैं करोड़पति

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा व ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में बचे नौ उम्मीदवारों में झारसुगुड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र नायक और ब्रजराजनगर से बीजद प्रत्याशी किशोर महंती करोड़पति हैं।

loksabha election banner

बीजू जनता दल उम्मीदवार किशोर महांती द्वारा दाखिल नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथपत्र में कुल चल-अचल संपत्ति सात करोड़ 17 लाख 88 हजार 912 रुपये दर्शायी गई है। इसमें चल संपत्ति पांच करोड़ 32 लाख 25 हजार 815 रुपये एवं अचल संपति का मूल्य एक करोड़ 85 लाख 63 हजार 97 रुपये बताया गया है। इसके समेत विभिन्न सूत्रों से उन्होंने 34 लाख 48 हजार 504 रुपये का ऋण भी लिया है। 2014 के चुनाव में किशोर द्वारा दाखिल हलफनामे में उनकी चल व अचल संपत्ति एक करोड़ 31 लाख 97 हजार 881 रुपये थी। पांच वर्ष में उनकी संपत्ति में पांच करोड़ 85 लाख 92 हजार 31 रुपये की वृद्धि हुई है। हलफनामा के अनुसार किशोर महंती के नाम पर छह आपराधिक मामले हैं।

इसी तरह, झारसुगुड़ा विस क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र नायक भी करोड़पति हैं। उन्होंने अपने शपथपत्र में कुल चल-अचल संपत्ति तीन करोड़ 13 लाख 65 हजार 929 रुपये दर्शायी है। इसमें चल संपत्ति तीन करोड एक लाख 20 हजार रुपये तथा अचल संपत्ति 11 लाख 45 हजार रुपये मूल्य की है। नायक ने शपथपत्र में बताया है कि उनके तथा उनके परिवार में किसी के नाम पर ऋण नहीं है। महेंद्र नायक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.