झारसुगुडा में आठ और कोरोना संक्रमितों की पहचान
संसू ब्रजराजनगर झारसुगुडा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही ह
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 07:28 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 07:28 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : झारसुगुडा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को आठ नये संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में मरीजों की संख्या 58 हो गई है । इनमें पांच ब्रजराजनगर तथा तीन झारसुगुड़ा नगरपालिका क्षेत्र के हैं। ब्रजराजनगर के ओपीएम उच्च विद्यालय में बने अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र से 30-30 वर्षीय की दो महिलाएं, आठ व दस वर्षीय दो बच्चियां शामिल हैं। इसी तरह झारसुगुड़ा नगरपालिका क्षेत्र में शंकर होटल में क्वारंटाइन में रह रहे दो व्यक्ति तथा एकाताली इलाके का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें