Move to Jagran APP

दुर्गाअष्टमी : अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने की मां दुर्गा की पूजा

संवाद सूत्र संबलपुर कोरोना संक्रमण के बीच गाइडालाइन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने नवराि

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:35 PM (IST)
दुर्गाअष्टमी : अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने की मां दुर्गा की पूजा
दुर्गाअष्टमी : अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने की मां दुर्गा की पूजा

संवाद सूत्र, संबलपुर : कोरोना संक्रमण के बीच गाइडालाइन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने नवरात्रि के आठवें दिन शनिवार को महागौरी की पूजा की। सुहागिनों ने मां की पूजा कर अखंड सुहाग की कामना की। मान्यता है कि देवाधिदेव महादेव को पति रूप में पाने में के लिए मां ने कठिन तप किया था। जिससे उनका शरीर काला पड़ गया था। महादेव उनकी तप से प्रसन्न होकर उन्हें स्वीकार किया और गौर वर्ण प्रदान किया। इसके बाद से माता के इस स्वरूप को महागौरी के नाम से जाना जाता है।

loksabha election banner

बता दें, संबलपुर महानगर निगम इलाके में 66 और शहर के 54 पंडालों में मां दुर्गा की पूजा हो रही है। संक्रमण काल में इस बार का दुर्गोत्सव सादगी के साथ मनाया जा रहा है। किसी भी पंडाल में भव्य सजावट नहीं की गई है और देवी- देवताओं की प्रतिमाओं को प्रशासन द्वारा निर्धारित ऊंचाई में ही रखी गयी है। दुर्गोत्सव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की खातिर शहर के कई विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस की ओर से अस्थाई कैंप लगाने समेत गश्त की व्यवस्था की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.