Move to Jagran APP

डा. आंकाक्षा की संदेहजनक मौत पर मायके वालों ने उठाया सवाल

डेंटिस्ट डा. आकाक्षा कुमारी की मौत को लेकर उसके मायके वालों ने कई तरह का संदेह जताने समेत उसके इंजीनियर पति अतुल मालवीय और सास के खिलाफ दहेज की खातिर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 09:30 PM (IST)
डा. आंकाक्षा की संदेहजनक मौत पर मायके वालों ने उठाया सवाल
डा. आंकाक्षा की संदेहजनक मौत पर मायके वालों ने उठाया सवाल

संवाद सूत्र, संबलपुर : डेंटिस्ट डा. आकाक्षा कुमारी की मौत को लेकर उसके मायके वालों ने कई तरह का संदेह जताने समेत उसके इंजीनियर पति अतुल मालवीय और सास के खिलाफ दहेज की खातिर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों का आरोप है कि विवाह के दौरान डा. आकाक्षा को भरपूर उपहार देकर ससुराल विदा किया गया था। बावजूद इसके आकाक्षा का पति अतुल और सास उसे मायके से अधिक दहेज लाने के लिए शारीरिक और मानसिक अत्याचार करते थे। इधर, पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जाच पड़ताल करने समेत मृतका आकाक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतज़ार कर रही है। अईंठापाली थानेदार योगेश पंडा ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

घटना स्थानीय अईंठापाली थाना अंतर्गत रेमेड स्थित समलेश्वरी विहार में घटी। विगत 20 सितंबर की शाम डा. आकाक्षा का शव उसके किराए के घर में झूलती अवस्था में मिला था। उसके गले में चादर का फंदा था जो सीलिंग पंखे से बंधा था। पत्नी को फंदे में झूलते देख पति अतुल ने पुलिस को सूचित किया। इस घटना के दो दिन बाद यानी 22 सितंबर की शाम मृतका आकाक्षा के बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगढ़ थाना खैरा से आए चाचा अरविंद ओझा ने स्थानीय अईंठापाली थाना में अपनी भतीजी आकाक्षा कुमारी की मौत को लेकर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट में अरविंद ओझा ने बताया है कि आकाक्षा का विवाह इंजीनियर अतुल मालवीय के साथ 30 नवंबर 2020 को उत्तरप्रदेश के रेनूकूट में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था। अतुल संबलपुर के हीराकुद स्थित हिंडाल्को प्लाट में इंजीनियर है। विवाह के कुछ महीने सब कुछ ठीकठाक चलता रहा। इसके बाद अतुल, आकाक्षा को संबलपुर ले आया। आरोप है कि संबलपुर लाने के बाद पति अतुल और सास मिलकर दहेज की खातिर आकाक्षा को प्रताड़ित करने लगे। आकाक्षा ने जब मायके से और दहेज लाने से मना कर दिया तब और अधिक अत्याचार करने लगे। ऐसे में, आकाक्षा ने एक डेंटल क्लिनिक में काम करना शुरू कर दिया। इसे लेकर पति और सास और अधिक नाराज हो गए और आकाक्षा का खाना- पीना बंद कर दिया। इसे लेकर 20 सितंबर को आकाक्षा ने अपने मायके वालों को फोन पर बताया था और उसी शाम संदेहजनक परिस्थिति में उसकी मौत हो गई, जिसे उसके परिवार वाले आकाक्षा की हत्या कर खुदकुशी का रूप देने का संदेह कर रहे हैं।

पुलिस ने मृतका आकाक्षा के चाचा अरविंद की रिपोर्ट के आधार पर उसके पति अतुल और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जाच पड़ताल जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.