Move to Jagran APP

रेढ़ाखोल से भाजपा ने देवेंद्र महापात्र को उतारा

जिला के रेढ़ाखोल विधानसभा के लिए इस बार भाजपा ने देवेंद्र महापात्र को बीज

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 11:42 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 11:42 PM (IST)
रेढ़ाखोल से भाजपा ने देवेंद्र महापात्र को उतारा
रेढ़ाखोल से भाजपा ने देवेंद्र महापात्र को उतारा

संवाद सूत्र, संबलपुर: जिला के रेढ़ाखोल विधानसभा के लिए इस बार भाजपा ने देवेंद्र महापात्र को बीजद के विधायक इंजीनियर रोहित पुजारी और कांग्रेस के आसफ अली खान के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। देवेंद्र पहली बार चुनाव मैदान में हैं।

loksabha election banner

संबलपुर भाजपा में करीब दो दशक से विभिन्न पदों पर कार्यरत देवेंद्र का राजनीतिक सफर संबलपुर नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में शुरू हुआ। बाद में उन्हें जिला कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य भी बनाया गया। रेढ़ाखोल विधानसभा में अबतक भाजपा को एक बार भी जीत हासिल नहीं हुई है। अबतक हुए 16 विधानसभा चुनावों में बीजद, कांग्रेस, जनता दल व गणतंत्र परिषद को ही जीत हासिल हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.