Move to Jagran APP

कांग्रेस ने काला दिवस मना केंद्र को कोसा

दो वर्ष पहले मोदी सरकार द्वारा देश में नोटबंदी करने के खिलाफ शुक्रवार को जिला कांग्रेस की ओर से काला दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 08:58 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 08:58 PM (IST)
कांग्रेस ने काला दिवस मना केंद्र को कोसा
कांग्रेस ने काला दिवस मना केंद्र को कोसा

संसु, संबलपुर : दो वर्ष पहले मोदी सरकार द्वारा देश में नोटबंदी करने के खिलाफ शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से काला दिवस मनाया गया। इसके तहत नेल्सन मंडेला चौक निकट भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया गया।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरु के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं नारे लिखी तख्ती लेकर मोदी सरकार के फैसले को गलत बताया। जिलाध्यक्ष गुरु सहित उपाध्यक्ष निरंजन त्रिपाठी, प्रदेश सचिव मनोज महापात्र, शोभाराम प्रधान, मनोरंजन दास, सुतापा मिश्र, प्रदेश महिला सचिव सुरेखा साहू, पूर्व विधायक दुर्योधन गर्डिया, आशुतोष स्वांई, जयराम बनिया, लाल मोहन साठिया, सुधार कुमार पंडा, प्रणति पटनायक, मो. जुबेर, चंद्र कुमार पुरोहित, आदित्य नाथ, प्रेमप्रकाश साहनी, प्लावर बहिदार आदि ने सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर मोदी सरकार ने नोटबंदी की थी, उसका कोई लाभ देशवासियों को नही मिला। बल्कि सरकार के इस फैसले की सजा देश भुगत रहा है। देश में ना तो भ्रष्टाचार बंद हुआ और ना ही काला धन बाहर निकला। आतंकवादियों और नक्सलियों की फं¨डग पर भी अंकुश नही लग सका। इसका परिणाम देश के वीर जवान अपना बलिदान देकर चुका रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.