धान बिकी व्यवस्था से आपूर्ति अधिकारी को हटाने की मांग
संसू, संबलपुर : धान मंडियों में जारी कटनी छंटनी और इसे लेकर आपूर्ति अधिकारी की भूमिका से असंतुष्ट कि
संसू, संबलपुर : धान मंडियों में जारी कटनी छंटनी और इसे लेकर आपूर्ति अधिकारी की भूमिका से असंतुष्ट किसानों ने जिलाधीश समर्थ वर्मा से मिलकर उन्हें धान बिक्री व्यवस्था से हटाए जाने और उनके स्थान पर अन्य अधिकारी को प्रभार सौंपे जाने की मांग की है।
गुरुवार को जिला कृषक सुरक्षा संगठन की ओर से अशोक प्रधान, मुरारी प्रसाद पुरोहित,, ब्योमकेश ठाकुर, चंद्रशेखर पंडा आदि ने जिलाधीश वर्मा से मुलाकात कर जिले की विभिन्न धान मंडियों में कटनी छंटनी को लेकर हो रही गड़बड़ी और किसानों की नाराजगी पर ध्यान आकर्षित करते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी को धान बिक्री व्यवस्था से हटाए जाने की मांग की। किसान नेताओं ने बताया कि रोजाना मंडियों में चावल मिल मालिक कटनी छंटनी के नाम पर गड़बड़ी कर रहे हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है और ऐसे में आपूर्ति अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। इसी वजह से कुचिंडा और रेढ़ाखोल उपसभांग के कई मंडियों में धान पड़ा है। इस व्यवस्था को सुधारे जाने और किसानों की मुश्किलें कम करने पर जोर दिया गया है।