क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी पर तैनात दो कर्मी संक्रमित
कुचिडा अनुमंडल के जमनकिरा प्रखंड के सीमा से सटे देवगढ़ जिले के तिलईबनी ब्लॉक के सोडो गांव में सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा संचालित क्वारंटाइन सेंटर में पंजीकरण का कार्य कर रहे एक शिक्षक और एक आशाकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
संसू, बामड़ा : कुचिडा अनुमंडल के जमनकिरा प्रखंड के सीमा से सटे देवगढ़ जिले के तिलईबनी ब्लॉक के सोडो गांव में सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा संचालित क्वारंटाइन सेंटर में पंजीकरण का कार्य कर रहे एक शिक्षक और एक आशाकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिक्षक जमनकिरा अंचल के रहने वाले हैं। शिक्षक के कांटेक्ट ट्रेसिग करने पर जमनकिरा अंचल में 30 से ज्यादा लोगों के उनके संपर्क में आने की बात सामने आई है। यह जानकारी मिलने पर जमनकिरा प्रखंड प्रशासन द्वारा संपर्क में आए सभी लोगों को होम क्वारंटाइन में रहने का आदेश दिया गया है। कोरोना पीड़ित शिक्षक सोडो पंचायत टीएमसी में पंजीकरण का दायित्व संभालने के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गयी थी। वो पहले जमनकिरा अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराए थे, फिर ब्लॉक चौक स्थित पैथोलैब में रक्त जांच करवाया था। दवाई दुकान जाकर वहां से दवाई खरीदा था। दवाई लेने के बाद बस स्टैंड स्थित एक होटल में जलपान करने के साथ किराना दुकान से घर के लिए राशन, खेती में लगने वाले कीटनाशक और लोहे के औजार खरीदे थे। शिक्षक टीकीलीपड़ा में अपने मित्रों के साथ एक भोज में भी शामिल हुए थे। शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आये 33 लोगों को होम क्वारंटाइन पर रखा गया है। फायर ब्रिगेड द्वारा समूचे अंचल को सैनिटाइज किया गया है। सोडो गांव से नियमित लोग जमनकिरा ब्लॉक मुख्यालय विभिन्न कार्यो के लिए जाना आना होता है। उसे देख कर स्थानीय व्यापारी संघ ने पूरे अंचल को शॉर्ट डाउन घोषणा करने की प्रशासन से मांग की थी। बुधवार को प्रशासन ने सात दिन के लिए शॉर्ट डाउन करने की घोषणा की है। इसका कड़ाई से पालन करने हेतु दिशा निर्देश जारी किया है। जमनकिरा प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से लोगों में भय का वातावरण देखा जा रहा है।