आधी आबादी तक नहीं पहुंच पा रहीं योजनाएं
मानेश्वर ब्लॉक अंतर्गत बरगां में रविवार को महिला कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित रहा।
संसू, संबलपुर : मानेश्वर ब्लॉक अंतर्गत बरगां में रविवार को महिला कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित रहा। इसमें अफसोस जताया गया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई कानून और कार्यक्रम तो बना दिए लेकिन इनका लाभ निचले स्तर तक आधी आबादी को नहीं मिल रहा। सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए महिलाओं को दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता है।
इस सम्मेलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अश्विनी गुरु मुख्य अतिथि, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश आवाहक आसफ अली खान मुख्यवक्ता, संबलपुर लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष स्वाईं, सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल रहे। सम्मेलन से पूर्व महिला कांग्रेस की सावित्री, झरना भोई, संयुक्ता बारिक, जयश्री नेपाक आदि ने अतिथियों का स्वागत किया तथा रैली के रूप में सम्मेलन स्थल तक ले जाया गया। सम्मेलन के दौरान भाजपा के चितरंजन बाग, विपिन बनछोर, सुशांत सेठ और सुमित साहू कांग्रेस में शामिल हुए। सम्मेलन को मानेश्वर जोन-2 के कांग्रेस अध्यक्ष धरणी साहू, प्रभारी अध्यक्ष गौरांग पुरोहित, श्रीकांत बादी, भागीरथ साहू, सहदेव भोई, देवराज नायक, सुलतान खान, पुलची नंद ने भी संबोधित किया।