ओडिशा कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह आज संबलपुर में
अपने चार दिवसीय ओडिशा दौरे पर आने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह ओडिशा प्रभारी जितेंद्र सिंह 15 जनवरी को संबलपुर आएंगे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 11:37 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 06:23 AM (IST)
संवाद सूत्र, संबलपुर : अपने चार दिवसीय ओडिशा दौरे पर आने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह ओडिशा प्रभारी जितेंद्र सिंह 15 जनवरी को संबलपुर आएंगे। संबलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक अश्विनी गुरु के अनुसार, संबलपुर दौरे के दौरान जितेंद्र सिंह जिला कांग्रेस कार्यालय में संबलपुर, बरगढ़, बलांगीर, देवगढ, सोनपुर जिला के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने समेत राज्य में कांग्रेस की स्थिति को और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस दौरान उनके साथ ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मस्तान अली भी होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें