Move to Jagran APP

कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज होगा माफ

सरकार की उपेक्षा और वादा खिलाफी से परेशान और समस्याओं से जूझते राज्य के किसानों से ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने बड़ा वादा किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 05:33 PM (IST)
कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज होगा माफ
कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज होगा माफ

जेएनएन, संबलपुर/झारसुगुड़ा : सरकार की उपेक्षा और वादा खिलाफी से परेशान और समस्याओं से जूझते किसानों से ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने बड़ा वादा किया है। कहा है कि वर्ष 2019 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ करने समेत किसान हित के लिए नई योजनाएं शुरू की जाएगी।

loksabha election banner

गुरुवार की देर शाम, कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा के साथ रेढ़ाखोल से संबलपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष निरंजन ने स्थानीय भतरा पेट्रोल पंप के समीप विशाल जनसभा को संबोधित किया। पटनायक ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के तीन राज्यों में पार्टी को मिली सफलता वर्ष 2019 में ओडिशा में भी पार्टी को हासिल होगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार के रवैये से लोग परेशान हो रहे हैं और इसका नतीजा इन सरकारों को मिला है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अपने चुनाव घोषणा पत्र में खेती और किसानों की समस्याओं को अधिक महत्व देगी। अगर 2019 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी तो ओडिशा में किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ कर दिया जाएगा और सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा चलित मोटरपंप प्रदान किए जाएंगे। किसानों के हित के लिए ऐसी योजनाएं बनायी जाएंगी ताकि भविष्य में उन्हें कर्ज नहीं लेना पड़े और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे। इसके लिए किसानों को पांच वर्ष तक सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस की सरकार बनने के दो वर्ष के दौरान भूमिहीनों की समस्या का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने महानदी जल विवाद और स्थायी खंडपीठ को लेकर वकीलों के आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। इस सभा में जिला अध्यक्ष अश्विनी गुरु, पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर दास, जिला महासचिव निरंजन त्रिपाठी, सुधीर कुमार पंडा, सुरेखा साहू, पूर्व विधायक संतोष सिंह सलूजा और राजेंद्र छत्रिया, निहार महानंद प्रमुख उपस्थित रहे।

झारसुगुड़ा में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

जन जागरण यात्रा के तहत गुरुवार की रात झारसुगुड़ा पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक का भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस के महासचिव मस्तान अली, पूर्व विधायक संतोष सिंह सलूजा आदि की अगुवाई में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गाजे-बाजे के साथ नगर में स्वागत किया। इस दौरान विधायक नवकिशोर दास के अलावा जिलाध्यक्ष गिरीश पंडा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्रजराजनगर अध्यक्ष प्रमोद पंडा, नगर अध्यक्ष भरत अवस्थी, ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, बुलू पात्र, जिला सचिव पिंटू पाढ़ी, प्रताप नंद, रुबिना खान, मदन हाती, राजू पाणिग्राही तथा दीपा नायक आदि शामिल रहे।

शुक्रवार को स्थानीय सत्संग भवन में विधायक नवकिशोर दास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटनायक ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत ने स्पष्ट कर दिया है केंद्र में भाजपा व राज्य में बीजद सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब ओडिशा में भी कांग्रेस की सरकार आने वाली है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी को मजबूत करने समेत आगामी चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया। केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए पटनायक ने कहा कि आगामी चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार तथा राज्य की नवीन सरकार को जनता उखाड़ फेंकने के लिए मन बना चुकी है। हमे जनता के दुख-दर्द में शरीक होकर उसकी मंशा को पूरा करने के लिए काम करना होगा। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल, राष्ट्रीय सचिव मस्तान अली, वरिष्ठ नेता हमीद हुसैन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष किशोर पटेल प्रमुख समेत हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.