कार्यकर्ताओं से मिले नितेश व नायक
संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार नितेश गंगदेव तथा कुचिडा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रवि नारायण नायक ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 09:40 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 06:33 AM (IST)
संवाद सूत्र, बामड़ा : संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार नितेश गंगदेव तथा कुचिडा विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी रवि नारायण नायक ने कुचिडा का दौराकर स्थानीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने संबलपुर लोकसभा तथा कुचिडा विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत झोंक देने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधायक वृंदावन मांझी समेत सुशील कर, पिकू पानी, सुनील मुदुली प्रमुख शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें