पुल से नीचे गिरी बस, चार मरे, 32 घायल
मंगलवार की रात करीब दस बजे, मां वैष्णोदेवी नामक यात्री बस संबलपुर से यात्रियों को लेकर मयूरभंज जिला के रायरंगपुर के लिए निकली थी।
संबलपुर, जागरण संवाददाता। मुंबई-कोलकाता राजमार्ग पर संबलपुर जिला के जमनकिरा थाना अंतर्गत गौड़पाली के समीप मालतीजोर पुल से यात्री बस के नीचे गिर जाने से चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 32 यात्री घायल हो गए हैं। इन्हें संबलपुर सदर अस्पताल और बुर्ला स्थित मेडिकल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से छह यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिवार केलिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की है।
मंगलवार की रात करीब दस बजे, मां वैष्णोदेवी नामक यात्री बस संबलपुर से यात्रियों को लेकर मयूरभंज जिला के रायरंगपुर के लिए निकली थी। यहां से करीब 22 किमी दूर पडिय़ाबहाल-गौड़पाली के बीच मालतीजोर पुल के ऊपर से जब बस गुजर रही थी तभी यह हादसा हुआ। संकरे पुल के उपर से यह बस 30 फीट नीचे गिर गई।
मृतकों के नाम
रंजन मेहेर, खरमुंडा गांव, जिला बरगढ़, गोपालचंद्र महंत, जिला केंदुझर, सरोज राउतराय, जिला पुरी, दिलीप साहू, बुर्ला शहर, संबलपुर
घायल यात्री
मंटू दोरा, धरणी प्रधान, अर्जुन सिंह, होडिंग मुंडा, सत्यब्रत महंत, सागर पृष्ठि, मेंजरी हो, दिलीप प्रधान, विष्णु सिरका, पीतांबर मुंडा, ज्ञान प्रकाश साहू, जतिन पाल, क्षीरोद पाल, क्षीरोद बिस्वाल, रति बारिक, पूरन मेहेर, विजय मेहेर, बरगढ
यह भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म के 100 दिन बाद पीड़िता ने की आत्महत्या