बुर्ला हाईस्कूल के पूर्व छात्रसंघ का वार्षिकोत्सव
उपनगर बुर्ला स्थित हाईस्कूल के पूर्व छात्रसंघ का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें पूर्व छ
संबलपुर : उपनगर बुर्ला स्थित हाईस्कूल के पूर्व छात्रसंघ का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें पूर्व छात्रों ने हाईस्कूल की उन्नति पर चर्चा करने समेत परिसर में एक सभागृह निर्माण कराने पर जोर दिया।
संघ के अध्यक्ष विजय कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान शिक्षक विनोद बिहारी पति, पूर्व शिक्षक पदमचरण साहू और हिमांशु ठाकुर के कार्यकाल को पूर्व छात्र संघ की ओर से याद किया गया। पूर्व छात्र व प्रसार भारती के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक अभय कुमार पाढ़ी, पूर्व सांसद रविनारायण पाणि, पूर्व विधायक व ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अश्विनी कुमार गुरु, परशुराम मिश्र आदि ने अपने स्कूली जीवन के अनुभवों का साझा किया। संघ की ओर से हाईस्कूल में अध्ययनरत मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने समेत अपने स्कूल का मान सम्मान और गौरव बचाए रखने का आह्वान किया गया। संघ के सचिव निरंजन पटनायक द्वारा वार्षिक लेखा जोखा पाठ करने के बाद संघ के लिए नये पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें इंजीनियर सुरेंद्र ¨सह को पूर्व छात्र संघ का नया अध्यक्ष, राजकिशोर कनोडिया को उपाध्यक्ष निरंजन पटनायक को सचिव, रश्मि रंजन शतपथी को संयुक्त सचिव और कैलाशचंद्र मिश्र को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।