ब्रजेंद्र बने सीडब्लूसी के अध्यक्ष
जिला वकील संघ के अधिवक्ता ब्रजेंद्र किशोर पंडा को संबलपुर जिला बाल कल्याण सि
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 10:15 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 10:15 PM (IST)
संसू, संबलपुर : जिला वकील संघ के अधिवक्ता ब्रजेंद्र किशोर पंडा को संबलपुर जिला बाल कल्याण समिति, (सीडब्लूसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पद पर पहले रामेश्वर पाढ़ी नियुक्त थे।
बताया गया है कि बाल कल्याण समिति की पुरानी टीम का कार्यकाल अक्टूबर-2016 में शेष हो चुका था, लेकिन समिति के सदस्यों की शिक्षागत योग्यता को लेकर एक मामला अदालत में होने की वजह से नई समिति के गठन पर अदालत ने स्थगनादेश जारी कर दिया था। स्थगनादेश हटाए जाने के बाद नई समिति का गठन कर नए सदस्यों को नियुक्त किया गया है। नई समिति में पुष्पारानी महापात्र, वाणी महापात्र, सरोज महापात्र, डॉ. झरना मिश्र को सदस्य नियुक्त किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें