भाजपा की महिला सुरक्षा यात्रा शुरू
संसू, संबलपुर : देश-प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और ¨हसा के खिलाफ भाजपा महिला म
संसू, संबलपुर : देश-प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और ¨हसा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला सुरक्षा यात्रा की शुरुआत की गई है। संबलपुर से शुरू यह यात्रा विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए खुर्दा जिला के जटनी में शेष होगी।
गुरुवार को सुबह नगर की आराध्य देवी मां श्री समलेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भाजपा की ओर से यह यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा का नेतृत्व ब्रजराजनगर की विधायक राधारानी पंडा कर रही है। इन्हें संबलपुर, बरगढ़ और सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र को लेकर गठित जोन-4 का नेतृत्व सौंपा गया है। विधायक पंडा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी, संबलपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र मेहेर, पूर्व जिला अध्यक्ष सीमांचल खटेई, डॉ. राजकुमार बड़पंडा, सूर्य पाणिग्राही, कर्नल प्रभात पंडा, समेत दर्जनों महिला-पुरुष इस यात्रा के साथ पाटनेश्वरी मंदिर, कुंजेलपाड़ा चौक, नंदपाड़ा, मारवाड़ीपाड़ा, दलाईपाड़ा होते हुए नारी सेवासदन पहुंचे, जहां एक सभा आयोजित रही। इस सभा में भाजपा नेताओं ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और ¨हसा पर ¨चता जताते हुए सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अत्याचारियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की। बताया गया है कि इस यात्रा के दौरान संबलपुर जिला के जुजुमुरा व रेढ़ाखोल बस स्टैंड में नुक्कड़ सभा तथा रेढ़ाखोल कल्याण मंडप में आमसभा का आयोजन किया जाएगा।