बीजद में एनएसयूआइ नेताओं का स्वागत
बरगढ़ जिला के बिजेपुर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 09:56 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:18 AM (IST)
संवादसूत्र, संबलपुर : बरगढ़ जिला के बीजेपुर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के फ्रंटल संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) के कई नेता और कार्यकर्ता बीजद में शामिल हो गए। बीजद के वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी के साथ सभी का दल में स्वागत किया। शनिवार को बीजेपुर विधानसभा अंतर्गत बरपाली में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के वित्तमंत्री निरंजन पुजारी, बरगढ़ विधायक देवेश आचार्य, भुबनेश्वर मध्य के विधायक अनंत नारायण जेना और बरपाली नगर निकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी ने फूलमाला पहनाकर एनएसयूआइ के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें