सगड़िया पुल से नीचे गिरी गाड़ी, महिला की मौत
Accident in Sambalpur. संबलपुर के सगड़िया पुल से गाड़ी नीचे गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि सात लोगों की हालत गंभीर है।
By Edited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 05:31 PM (IST)
संबलपुर, जेएनएन। रेढाखोल थाना अंतर्गत सगड़िया पुल से गाड़ी नीचे गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि अन्य सात लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरगढ़ जिले के मेल्छामुंडा थाना अंतर्गत पोटुपाली गांव की शोभावती साहू (60) किडनी रोग से पीड़ित थी। उन्हें इलाज के लिए गुरुवार को परिवार के लोग कटक ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी टवेरा कार अनियंत्रित होकर सगड़िया पुल से नीचे गिर पड़ी। इस हादसे में बीमार शोभावती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनके पुत्र व बहू समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में विष्णुचरण साहू, संजीव साहू, कल्पना साहू, कालिया साहू, विजय साहू, सुनीता भोई व हरिबंधु नायक शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें