लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
शुक्रवार देर शाम को संबलपुर-सोनपुर मार्ग पर धमा थाना अंतर्गत गयनपुरा के निकट हुए सड़क हादसे में बाइक चाल क की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 06:04 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 06:04 PM (IST)
संसू, संबलपुर : शुक्रवार देर शाम को संबलपुर-सोनपुर मार्ग पर धमा थाना अंतर्गत गयनपुरा के निकट हुए सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। सदर थाना अंतर्गत हुतमा गांव का निवासी गोवर्धन माझी अपने विवाह के लिए लड़की देखने धमा के समीप देव गांव गया था। लड़की देखने के बाद गोवर्धन के परिवार के लोग एक गाडी से अपने गांव वापस लौट गए। गोवर्धन अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकला था। इस दौरान गयनपुरा गांव के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई जिससे गोवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज से लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को जब्त कर जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें