फारेस्ट बीट हाउस में तोड़फोड, शिकायत दर्ज
संवाद सूत्र संबलपुर वन्य जंतुओं के शिकार के लिए अवैध शिकारियों द्वारा स्थानीय धमा फारेस्ट
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 08:16 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 08:16 PM (IST)
संवाद सूत्र, संबलपुर : वन्य जंतुओं के शिकार के लिए अवैध शिकारियों द्वारा स्थानीय धमा फारेस्ट रेंज अंतर्गत कोलगां में खोदे गए ट्रेंच (गड्डा) का पता चलने और वन विभाग द्वारा ट्रेंच को ध्वस्त किए जाने से गुस्साए शिकारियों ने मंगलवार को कोलगां स्थित पुराने फारेस्ट बीट हाउस में तोड़फोड़ किया। इसका पता चलने के बाद वन विभाग की ओर से स्थानीय जुजुमुरा पुलिस थाना में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच और हमलावरों की तलाश कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें