Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sambalpur: लाखों की लागत से बना सामुदायिक केंद्र बना मवेशियों का अड्डा, विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 06:55 AM (IST)

    यह सामुदायिक केंद्र इन दिनों आवारा मवेशियों का अड्डा बन गया है। इसे किसके द्वारा अनुमोदित किया गया है किसके लिए बनाया गया है किस ठेकेदार द्वारा इसका उल्लेख नहीं किया गया है। दुर्भाग्य से अब यह नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र आवारा मवेशियों का अड्डा बन गया है। इतना ही नहीं यह असमाजिक तत्वों के लिए आश्रय स्थल बन गया है।

    Hero Image
    Sambalpur: लाखों की लागत से बना सामुदायिक केंद्र बना मवेशियों का अड्डा।

    संवाद सूत्र, संबलपुर: जनता के खून पसीने की कमाई को टैक्स के रुप में वसूले जाने के बाद सरकारी योजनाओं के नाम पर इसका दुरुपयोग कैसे होता है, यह किसी से छिपा नहीं है। ऐसा ही हाल पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के राशि का हो रहा है। कथित विकास के नाम पर विकास परिषद द्वारा दिए गए राशि का दुरुपयोग हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले संबलपुर महानगर निगम अंतर्गत धनुपाली के मारुति नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास पांच लाख रुपए के अनुदान राशि से एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया गया था। मानेश्वर ब्लॉक की देख रेख में निर्मित यह सामुदायिक केंद्र इन दिनों आवारा मवेशियों का अड्डा बन गया है।

    इसे किसके द्वारा अनुमोदित किया गया है, किसके लिए बनाया गया है, किस ठेकेदार द्वारा इसका उल्लेख नहीं किया गया है।

    दुर्भाग्य से अब यह नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र आवारा मवेशियों का अड्डा बन गया है। इतना ही नहीं, यह असमाजिक तत्वों के लिए आश्रय स्थल बन गया है। 

    बीजेपी नेता ने उठाए सवाल

    यदि इसे किसी संगठन या संस्था के उपयोग के लिए बनाया गया है, तो इसे उसे क्यों नहीं सौंपा गया, ऐसा भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्य पाणिग्राही ने सवाल उठाया है। उन्होंने बताया है कि संबंधित ठेकेदार ने निर्माण पूरा कर लिया है, तो क्या इसे मानेश्वर ब्लॉक को सौंप दिया गया है या नहीं ? 

    यदि कोई भी संस्था समाज के विकास के लिए धन देती है तो उसे समाज के काम में आना चाहिए, ऐसा नहीं कि वह असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाए और लाखों रुपए व्यर्थ हो जाएं और ऐसे में सरकार का उद्देश्य पूरा नही होगा। भाजपा नेता पाणिग्राही ने बताया है कि अब यह परियोजना पूरी हो गयी है और इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है।