Move to Jagran APP

कांग्रेस नेता अशोक कुमार बेरिहा का निधन

संवाद सूत्र संबलपुर जिला के रेढ़ाखोल विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एक और कांग्रेसी नेता अशोक क

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 08:57 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:22 AM (IST)
कांग्रेस नेता अशोक कुमार बेरिहा का निधन
कांग्रेस नेता अशोक कुमार बेरिहा का निधन

संवाद सूत्र, संबलपुर : जिला के रेढ़ाखोल विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एक और कांग्रेसी नेता अशोक कुमार बेरिहा का, शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात भुवनेश्वर स्थित एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर के बाद जिला में शोक की लहर फैल गयी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक समेत संबलपुर कांग्रेस के आसफ अली खान, सुधीर पंडा, विजय भुईंयां, सुरंजिनी बारिक, लालमोहन साठिया, कृष्ण सुनार, मो.जुबेर, मो.रहीम, जाकिर हुसैन समेत अन्य ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्थानीय दलेईपाड़ा में जन्में अशोक छात्र जीवन से ही कांग्रेस के आदर्श और नीति से प्रभावित होकर इससे जुड़े थे। अशोक के दादा अनंतराम बेरिहा स्वाधीनता सेनानी और संबलपुर नगरपालिका के उप नगरपाल थे। पिता ब्रजबिहारी बेरिहा भी कांग्रेस से जुड़े नेता और नगरपालिका के पार्षद थे। अपने दादा और पिता की तरह अशोक भी नगरपालिका से जुड़े रहे और एक बार पार्षद चुने गए। गौरतलब है कि हाल ही में रेढ़ाखोल के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता अभिमन्यु कुंभार का भी निधन हुआ है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.