स्वइच्छा के सहयोग से जगतसिंहपुर गए जच्चा- बच्चा
बीते 21 मई की रात संबलपुर कोविड हॉस्पिटल में एक पुत्र को जन्म देने वाली महिला को उसके बच्चे और पति के साथ जगतसिंहपुर भेज दिया गया है।
संवाद सूत्र, संबलपुर : बीते 21 मई की रात, संबलपुर कोविड हॉस्पिटल में एक पुत्र को जन्म देने वाली महिला को उसके बच्चे और पति के साथ जगतसिंहपुर भेज दिया गया है। स्थानीय स्वेच्छासेवी संगठन 'स्वइच्छा' की ओर से अपने खर्च पर एक कार की व्यवस्था कर शनिवार की रात उन्हें यहां से भेजा गया। स्वइच्छा संगठन के दिलीप पंडा ने बताया है कि बीते 21 मई को छत्तीसगढ़ से ओडिशा के जगतसिंहपुर जाने निकले प्रवासी मजदूरों में शामिल एक महिला को बरगढ़ में प्रसव वेदना के बाद उसे बरगढ़ अस्पताल से संबलपुर कोविड हॉस्पिटल स्थानांतरित किया गया था। उसी रात महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया था। इसका पता चलने के बाद स्वइच्छा संगठन के सदस्यों ने मिलकर किराए की एक कार की व्यवस्था कर शनिवार की रात महिला केहॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद, उसके नवजात पुत्र और पति को वापस उनके जिला जगतसिंहपुर भेजे जाने की व्यवस्था की गई। इसी के साथ उनके लिए भोजन और पानी का इंतजाम भी किया गया। स्वइच्छा के इस कार्य की सराहना जिला मुख्य चिकित्साधिकारी और कर्मचारियों ने भी की। इस कार्य में डॉ. अशोक पाणिग्राही, साईंकेत बनर्जी, सुब्रत नाथ, आदि नंद, मानस सत्पथी, विकाश त्रिपाठी, घनश्याम साहू, रघुनाथ बरेई, ज्योतिरंजन महारणा, सत्यनारायण पाणिग्राही, तन्मय मेहेर, शत्रुघ्न राऊत, राजकमल महांती और सत्यजीत दास ने सहयोग किया। बुर्ला आइसोलशन वार्ड में महाराष्ट्र से लौटे युवक की मौत
: पिछले सप्ताह सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के लिए बुर्ला हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महाराष्ट्र से लौटे युवक की शनिवार को इलाजरत अवस्था में मौत हो गई। युवक को संबलपुर जिला के सासन थाना क्षेत्र का बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया।
सासन थाना क्षेत्र का यह युवक मई के दूसरे सप्ताह में महाराष्ट्र से लौटा था और सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। उसे इलाज के लिए बुर्ला हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने समेत स्वाब नमूना जांच कराया गया था, जो नेगेटिव निकला। युवक के सिर में गहरी चोट लगी थी। इसके अलावा वह किडनी रोग से भी पीड़ित था। जो उसके मौत का कारण बनी।