दो गुटों में हिंसक झड़प, एक को लगी चाकू
ुरुवार को पांचगोछिया चौक निकटस्थ एक गेराज के पीछे दो गुटों के बीच हुई हिसक झड़प में चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सौरव नंद को पहले अईंठापाली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बुर्ला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
संवाद सूत्र, संबलपुर : गुरुवार को पांचगोछिया चौक निकटस्थ एक गेराज के पीछे दो गुटों के बीच हुई हिसक झड़प में चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सौरव नंद को पहले अईंठापाली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बुर्ला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में सौरव की हालत खतरे से बाहर बताई गयी है। उधर इस घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद अईंठापाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अईंठापाली थानेदार योगेश पंडा के अनुसार इस झड़प के असली कारण का पता नहीं चल सका है। लेकिन इसके पीछे नशा कारोबार या किसी प्रेम प्रकरण का संदेह किया जा रहा है। पुलिस इस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा। बताया गया है कि गुरुवार के अपरान्ह नंदपाड़ा का सौरव नंद अपने एक साथी के साथ पांचगोछिया चौक निकटस्थ गेराज के पीछे खड़ा था। तभी बड़ा बाजार इलाके के दो युवक उनके पास आये। किसी बात को लेकर दोनों गुटों में बहस के बाद मारपीट शुरू हो गयी। इसी दौरान बड़ा बाजार के एक युवक ने चाकू निकालकर सौरव के पेट में घोंप दिया और इसके बाद अपने साथी के साथ फरार हो गया। चाकू सौरव के पेट में रह गयी थी और काफी खून बहने लगा। तब सौरव के साथी ने उसे अईंठापाली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सौरव की गंभीर हालत को देखते हुए बुर्ला हॉस्पिटल स्थानांतरित किया गया। डॉक्टर ने सौरव के पेट में घुसे चाकू को निकाल दिया, जिसे पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए मुख्य आरोपी के एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ और मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।