पश्चिम ओडिशा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47
सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर एक हजार छूने को है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 01:01 AM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 06:18 AM (IST)
संवाद सूत्र, संबलपुर : सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर एक हजार छूने को है। वहीं पश्चिम ओडिशा के दस जिलों में अबतक केवल 47 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुए है। सुंदरगढ़ जिला में सर्वाधिक 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि बरगढ़, सोनपुर और नुंआपाड़ा जिला अबतक इस महामारी से अछूते हैं। पश्चिम ओडिशा में प्रथम कोरोना पॉजिटिव की पहचान सुंदरगढ़ जिला में हुई थी।
मंगलवार तक पश्चिम ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला में 27, बलांगीर जिला में 6, बऊद जिला में 5, संबलपुर जिला में 3, देवगढ जिला में 2, झारसुगुडा जिला में 2 और कालाहांडी जिला में 2 कोरोना संक्रमितों की पहचान के बाद उन्हें इलाज के लिए भेजा गया, जिनमें से कई स्वस्थ होकर वापस घर लौट चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें