शरद शर्मा बने विप्र फाउंडेशन के प्रांतीय संगठन महासचिव
विप्र फाउंडेशन संबलपुर जोन-10 के अध्यक्ष शरद शर्मा को विप्र फाउंडेशन ओडिशा का प्रांतीय संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है।
संवाद सूत्र, संबलपुर : विप्र फाउंडेशन संबलपुर जोन-10 के अध्यक्ष शरद शर्मा को विप्र फाउंडेशन ओडिशा का प्रांतीय संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सामाजिक संगठन विप्र फाउंडेशन अब कोई नया अथवा अपरिचित नाम नहीं रह गया है। बीते एक वर्ष से संबलपुर नगर में इस फाउंडेशन द्वारा कई सराहनीय सामाजिक कार्य किए गए हैं, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा भी हुई है। संबलपुर के अध्यक्ष शरद शर्मा की अध्यक्षता में इन सब कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजनों ने उन्हें न केवल संगठन में अपितु पूरे नगर में एक नई पहचान के साथ साथ उनकी कार्य कुशलता एवं कर्मठता के लिए सराहना का पात्र बनाया है।
अपनी अद्भूत क्षमता एवं समाज को संगठित करने के कौशल में उन्हें 17 मई 2020 को ओडिशा प्रांत के विप्र फाउंडेशन के महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर की गई एक वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह फैसला लिया गया। इस कांफ्रेंसिंग में फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा (कोलकाता) द्वारा प्रस्तावित नाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा (मुंबई) की अध्यक्षता में इनकी नियुक्ति हुई। इस फैसले से पूरे संबलपुर के संगठन में प्रसन्नता और उत्साह देखा जा रहा है। सभी सदस्यों समेत नगर के वरिष्ठजन एवं अन्य संगठनों से भी शरद को उनकी नयी नियुक्ति पर शुभकामनाएं एवं बधाईयां प्राप्त दे रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर एवं राज्य स्तर पर भी इन्हें सराहना शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है।