जानलेवा हमले में बड़ा भाई गंभीर
सदर थाने की गांधी चौक पुलिस चौकी अंतर्गत लुईसिंह पंचायत के तिलईमाल गांव में रविवार दोपहर बाद छोटे भाई 23 वर्षीय लखपति कुमुरा ने अपने बड़े भाई 27 वर्षीय चैतन्य कुमुरा पर पनिकी से (सब्जी काटने का औजार) जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल चैतन्य को पहले झारसुगुड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए बुर्ला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : सदर थाने की गांधी चौक पुलिस चौकी अंतर्गत लुईसिंह पंचायत के तिलईमाल गांव में रविवार दोपहर बाद छोटे भाई 23 वर्षीय लखपति कुमुरा ने अपने बड़े भाई 27 वर्षीय चैतन्य कुमुरा पर पनिकी से (सब्जी काटने का औजार) जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल चैतन्य को पहले झारसुगुड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए बुर्ला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हमले में उसकी श्वास नली कट जाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने लखपति को गिरफ्तार करने समेत हमले में व्यवहार की गई पनिकी को भी जब्त कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चैतन्य ने दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी इसलिए वह परिवार से अलग रहता था। बताया जा रहा है अक्सर वह शराब के नशे में घर आता था एवं पत्नी से लड़ाई करता था। रविवार को भी वह शराब पीकर आया था एवं पत्नी से मारपीट कर रहा था। इस मारपीट से उत्तेजित होकर छोटे भाई लखपति ने पास में पड़ी पनिकी से बड़े भाई के गले पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।