जयपुर स्टेट गौंड़ समाज की बैठक संपन्न
झारसुगुड़ा जिला के लैयकरा ब्लाक मयुरगढ़ जंघा बड़देव मंदिर परिसर में गौंड़ जाति जयपुर स्टेट की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर नई कमेटी का गठन किया गया।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिला के लैयकरा ब्लाक मयुरगढ़ जंघा बड़देव मंदिर परिसर में गौंड़ जाति जयपुर स्टेट की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तुलाराम नायक, उपाध्यक्ष के रूप में कुकेरमा आंचल के लिलासागर धुरवा, लैयकरा अंचल के हेमंत सागर कुमुरा, किरमिरा अंचल के हमेंद नायक व कोलाबीरा अंचल के रंजन सिंह को मनोनित किया गया है। वहीं कुकेरमा अंचल के अध्यक्ष के रूप में किशोर नायक, मीडिया सेल में पिन्टू नायक, तपी मरेही व रमाकांत नायक को मनोनित किया गया है। बैठक में जयपुर स्टेट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार नायक, पूर्व कार्यपालक अध्यक्ष निलांबर नायक, उपाध्यक्ष नवीनचंद्र नायक, जिला कमेटी के उपाध्यक्ष टंकधर नायक, मेघनाथ नेटी, पद्म लोचन नायक सहित सैकड़ों की संख्या में जाति के लोग शामिल थे। इस अवसर पर जंघा बड़देव पूजा उत्सव के आय वय का हिसाब भी प्रस्तुत किया गया।