भाजपाइयों ने फूंका अनूप साय का पुतला
तीन तीन बार ब्रजराजनगर का विधायक रह चुके दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनूप साय का शुक्रवार शाम को रेल्वे स्टेशन चोक में पुतला दहन किया गया।
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : तीन तीन बार ब्रजराजनगर का विधायक रह चुके दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनूप साय का शुक्रवार शाम को रेल्वे स्टेशन चोक में पुतला दहन किया गया। भाजपा के नगर अध्यक्ष रुक्मण धुरवा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दल के जिला महासचिव अनिल नायक, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील दास, राधाकांत पति, सुशील पुरोहित, सुब्रत दास, महेश्वर नायक, श्लोक सरना, ब्यूटी श्रीवास्तव, प्रकाश वर्मा, संजय सलूजा,भारती बारीक तथा मृतका कल्पना दास के पूर्व पति सुनील श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। वक्ताओं ने इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस का आभार प्रकट किया एवं कहा कि ओडिशा के सत्ताधारी दल का नेता होने के चलते अब तक वह गिरफ्तारी से बचा हुआ था। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद जांच के तरीके में बदलाव आया एवं पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया। मृतका कल्पना के पूर्व पति सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि उसकी निरीह पुत्री बबली के हत्यारे को शीघ्रताशीघ्र फांसी की सजा होनी चाहिए क्योंकि उस बिचारी का क्या दोष था।