हिदी सर्वाधिक बोली जाने वाली दुनिया की चौथी भाषा : डॉ. झा
सीसल अनुसंधान केंद्रबामड़ा में हिंदी दिवस सोल्लास मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 09:39 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 07:02 AM (IST)
संवाद सूत्र, बामड़ा : सीसल अनुसंधान केंद्र, बामड़ा में हिदी दिवस सोल्लास मनाया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि हिदी विश्व में चौथी ऐसी भाषा है जिसे दुनिया मे सर्वाधिक लोग बोलते है और व्यवहार करते है। वर्तमान में भारत मे 43.63 फीसद लोग हिदी बोलते है और व्यवहार करते है। सर्च इंजन गूगल में पहले इंग्लिश का बोलबाला था लेकिन अब हिदी कंटेंट को बढावा ओर प्राथमिकता दी जा रही है। डिजिटल माध्यम में हिदी समाचार पढ़ने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। तकनीकी अधिकारी मनोज प्रधान ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में तकनीकी अधिकारी हरेकृष्ण दास सहित रवि पात्र, टीएससीडब्ल्यू, श्रमिक शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें